Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP ससुराल वालों को बेहोश कर नकदी व गहने लेकर भागी नवविवाहिता, दुल्हन...

ससुराल वालों को बेहोश कर नकदी व गहने लेकर भागी नवविवाहिता, दुल्हन समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

गोंडा। ससुराल वालों को बेहोश कर नकदी व गहने लेकर भागने वाली नवविवाहिता पुलिस की पकड़ में आ गई है। पुलिस ने जहरखुरानी गैंग का पर्दाफाश कर सरगना व आरोपी दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना अपने साथियों संग मिलकर पहले भी कई वारदात कर चुका है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

खरगूपुर थानाक्षेत्र के बैदौरा पांडेय पुरवा गांव के जयसिंह नारायण पांडेय के बेटे बृजभूषण उर्फ ननके पांडेय की शादी 17 दिसंबर को लखीमपुर जिले के थाना खीरी क्षेत्र के कारीपोखर निवासी शिवानी उर्फ गोमती देवी के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर पर हुई थी। शिवानी दुल्हन बनकर ससुराल आई थी। 21 दिसंबर को बहू भोज था। उसी रात शिवानी और उसके संग आई महिला ने परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाया और 20 हजार नकदी, 35 हजार के गहने, कपड़े व चार मोबाइल फोन लेकर भाग गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को थानाक्षेत्र के किन्नूर नहर के पास से जोखू उर्फ पवन निवासी पृथ्वीनाथ थाना खरगूपुर, शिवानी उर्फ गोमती देवी, उसके पति करोड़ी उर्फ सुनील गुड़िया उर्फ सोनम पत्नी छोटू उर्फ मोहित निवासी पिपरिया कोतवाली नगर लखीमपुर को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से एक जोड़ी पायल, छह बिछुआ, दो बाली, चूड़ी केश, एक मोबाइल, एक लहंगा, दो साड़ी, व 375 टैबलेट बरामद की। पूछताछ में पकड़े गए जोखू ने बताया कि वह अपने साथियों संग मिलकर लोगों को फंसाकर लूटपाट करता है। इससे पहले भी कई वारदात कर चुका है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों का एक साथी छोटू उर्फ मोहित फरार है।

पुलिस के मुताबिक, सरगना जोखू लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र के कारीपोखर शिवानी उर्फ गोमती व कोतवाली नगर क्षेत्र के पिपरिया निवासी गुड़िया उर्फ सोनम के यहां जाया करता था। उसने सभी के संग मिलकर लूट की साजिश के तहत ननके से शिवानी की शादी कराई थी। जोखू ने पूछताछ में कुबूला कि उसने ननके से 30 हजार में शादी कराने का सौदा किया था। 21 दिसबंर को बहू भोज के दिन शिवानी ने परिवार के लोगों के लिए दाल बनाई थी। इसमें अल्प्राजोलम की 30 टैबलेट पीसकर मिला दी थी। शिवानी व गुड़िया ने यह कहकर दाल खाने से मना कर दिया था कि उसमें टमाटर मिला है, टमाटर खाने से उन्हें उल्टी होने लगती है।

लूट के बाद शिवानी और गुड़िया गिरोह के सरगना जोखू के पृथ्वीनाथ मंदिर के समीप स्थित घर पहुंची थीं। जहां नकदी और गहने के बंटवारे को लेकर जोखू और छोटू में भिड़ंत हो गई। मारपीट भी हुई, जिसके बाद छोटू वहां से नकदी व कुछ गहने लेकर भाग निकला था। छोटू उर्फ मोहित ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रक लेकर गोंडा भी जाया करता था, यहीं पर उसकी जोखू उर्फ पवन से दोस्ती हुई थी। जोखू का छोटू के घर आना जाना था। छोटू की पत्नी की शिवानी उर्फ गोमती देवी सहेली है। जोखू जहरखुरानी का माहिर था। इसलिए उसने सभी के साथ मिलकर गैंग बना लिया और शादी कराकर वारदात करने लगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...