पंजाब। जलालाबाद में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में मंगलवार को दो किलो हेरोइन पकड़ी है। इसके बाद जलालाबाद पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
जानकारी के अनुसार जलालाबाद बीएसएफ की 52 बटालियन ने सोमवार रात बीओपी योद्धा भैणी में एक ड्रोन की गतिविधि देखी। उस पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंगकी मगर ड्रोन लौट गया लेकिन इस दौरान वह चार पैकेट नीचे फेंक गया था। सर्च अभियान में जवानों को खेत में चार पैकेट मिले। इनमें कुल दो किलो हेरोइन थी।







