Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi नवविवाहिता ने अपने मायके में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, ससुराल वालों...

नवविवाहिता ने अपने मायके में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप 

अलीपुर। एक नवविवाहिता ने अपने मायके में जहरीला पदार्थ खाकर जान से दी। महिला के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एसडीएम के निर्देश पर अलीपुर थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की शिनाख्त स्वेता (28) के रूप में हुई है। वह नरेला स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 अक्तूबर को पुलिस को तीरथराम अस्पताल से एक महिला के जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची।

जहां स्वेता का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। स्वेता की शादी के सात माह होने की वजह से पुलिस ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम को दे दी। अगले दिन स्वेता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसडीएम को दिए बयान में स्वेता के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सपरिवार खेड़ा कलां गांव में रहते हैं। वह खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि स्वेता की शादी इसी साल फरवरी माह में बांकनेर गांव निवासी नीरज से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह उसके साथ मारपीट भी करने लगे। ससुराल वाले कार नहीं देने और देवर उससे कारोबार के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। घटना से 15-20 दिन पहले ससुराल वालों कार लेकर आने की बात कहकर उसे घर से निकाल दिया था।

उसके बाद से वह मायके में रह रही थी। 27 अक्तूबर की दोपहर वह खेत पर गए थे। 4 बजे उनकी पत्नी का फोन आया। उन्होंने कहा कि स्वेता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। घर पहुंचने के बाद वह बेटी को लेकर अस्पताल आए। रास्ते में स्वेता ने बताया कि उसका पति का फोन आया था, जिसने उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने नरेंद्र सिंह के घर से कीटनाशक दवा के पैकेट मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...