Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाली वर्षा के केस...

दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाली वर्षा के केस में नए खुलासे, नशीली दवाओं के साथ तंत्र- मंत्र का खेल 

दिल्ली। किशनगढ़ इलाके के मुनिरका गांव में 8 अक्टूबर को अपने दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाली वर्षा के केस में अब नए खुलासे हो रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी और हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर एक मां ऐसा कैसे कर सकती है। अब वर्षा के पिता ने अपने दामाद पर जो आरोप लगाए हैं उससे इस मामले की कई परतें खुल गईं हैं।

पिता ने लगाए दामाद पर ये आरोप 

  • वर्षा के पिता ने दामाद पर कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि ससुराल वाले वर्षा को दहेज के लिए परेशान करते थे।
  • वर्षा के पिता हेमंत कुमार ने यह भी शिकायत की है कि उनका दामाद तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ा हुआ था। जिसके चलते उसका व्यवहार अजीब हो गया था।
  • वर्षा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह वर्षा को नशीली दवाएं भी देता था जिसे खाने के बाद वर्षा का बर्ताव बदल जाता था और वह ज्यादा परेशान हो जाती थी।
  • हेमंत कुमार ने कहा है कि यह बातें खुद वर्षा ने उन लोगों को बताई थीं।
  • पिता ने कहा कि उनकी आखिरी बात वर्षा से सात अक्टूबर को हुई थी तब उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
  • पिता का ये भी दावा है कि बेटी ने उन्हें 8 अक्टूबर की सुबह सात बजे जगाने को कहा था। जब उन्होंने अगले दिन वर्षा को फोन किया तो किसी अंजान आदमी ने फोन उठाकर बताया कि फोन बाहर है और घर में अंदर से कुंडी लगी हुई है।
  • वर्षा के पिता दामाद पर आरोप लगाते हैं कि वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में है और कुछ भी कर सकता है। ऐसे में वह चाहते हैं कि जांच सही और निष्पक्ष तरीके से हो।
  • यह है पूरा मामला

बता दें कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे किशनगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुनिरका में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी कलाई की नस काटकर जान दे दी थी। मृतकों की पहचान वर्षा शर्मा (27) इसका बेटा अभिमन्यु (4) और ढाई साल के आयुष उर्फ व्यम (2.5) के रूप में हुई। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों की शादी को पांच ही वर्ष हुए हैं इसलिए पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम को भी इसकी सूचना दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी मामले की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...