Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi दो बेटों का कत्ल कर एनसीबी कांस्टेबल की पत्नी ने खुद भी...

दो बेटों का कत्ल कर एनसीबी कांस्टेबल की पत्नी ने खुद भी दी जान, पढ़िए पूरी खबर 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुनिरका में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के मुनरिका गांव में एनसीबी में तैनात कांस्टेबल की पत्नी ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वारदात की सूचना परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ज्यादा पूजा-पाठ करता था और कई-कई दिन तक घर से धार्मिक स्थलों पर चला जाता था। इस वजह से महिला ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि रविवार सुबह किशनगढ़ थाना पुलिस को करीब 10.30 बजे वारदात की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया। पुलिस ने बिस्तर पर पड़े सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल जोगेन्द्र शर्मा अपने परिवार के साथ मुनरिका गांव में पिछले दो साल से किराए के मकान में रहता था। परिवार में दो बेटे चार वर्षीय अभिमन्यु व ढाई वर्षीय वियांश और 27 साल की पत्नी वर्षा शर्मा थी।

परिवार मूलत: मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव ढाकी का रहने वाला है। जोगेन्द्र शर्मा एनसीबी में कांस्टेबल हैं और आरकेपुरम स्थित दफ्तार में तैनात हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जोगेन्द्र के पड़ोसी ने सुबह पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। किशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घर का गेट अंदर से बंद किया गया है। पुलिस ने दमकल को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और घर का गेट तोड़ा गया।

बिस्तर पर पड़े थे शव
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक कमरे में बिस्तर पर दोनों बच्चों और महिला के शव पड़े थे। तीनों के हाथों की कलाई धारदार हथियार से कटी थी। इसके बाद पुलिस ने जोगेन्द्र को घटना की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जोगेन्द्र मुरादाबाद के ढाकी गांव रहने वाला है और वर्षा शकरपुर गांव की। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। पिछले दो साल से परिवार दिल्ली में था, लेकिन गांव में उनका सामान रखा हुआ था। रविवार सुबह ही जोगेन्द्र गांव में रखा सामान दिल्ली लाने के लिए गया था। वह शाम तक वापस आने की बात कहकर गया था, परंतु पुलिस ने जब परिजनों को पत्नी और दोनों बच्चों की मौत की जानकार उसे दी तो उसे विश्वास नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...