Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi प्रेमिका के मंगेतर पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, दो...

प्रेमिका के मंगेतर पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। मंगेतर के प्रेमी ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक गौरव की इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। दो दिन पहले उस पर लोहे की रॉड व बेस बॉल के डंडों से जानलेवा हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने मामले में दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी है।

वहीं, पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान तिगांव निवासी सौरव और बागपत के गांव घिटोरा निवासी सोनू के तौर पर हुई। सोनू भी अब तिगांव में रहता है। आईएमटी गोल चक्कर के पास से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि जिस लड़की से गौरव की शादी होनी थी। उस लड़की के साथ आरोपी सौरव का पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सौरव उस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घरवालों ने उसका रिश्ता गौरव के साथ तय कर दिया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने पहले गौरव को शादी करने से मना किया था, लेकिन जब उसका रिश्ता पक्का हो गया। यह बात सहन उसे नहीं हुई और 17 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव सोतई के मोड़ पर गौरव की गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर रुकवाया और गौरव को पीटा। पुलिस टीम अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गांव सोतई के लोगों का कहना है कि आरोपी सौरव को उसके परिवार वालों ने घर से बेदखल किया हुआ है।

गांव सोतई निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनका बड़ा बेटा गौरव बीपीटीपी एरिया में स्थित एक निजी स्कूल में टीचर था। गौरव का रिश्ता बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी की रहने वाली युवती नेहा से तय हुआ था। नेहा का परिवार मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। 15 अप्रैल को ही दोनों की सगाई हुई थी। 19 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा था। 17 अप्रैल को उनका बेटा गौरव अपनी कार से बल्लभगढ़ सामान लेने गया था। इसी दौरान गौरव को रुकवाकर जानलेवा हमला कर दिया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...