दिल्ली। सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने थप्पड़ मारने पर दूसरे की जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मध्य दिल्ली में मामूली सी बात पर युवक की हत्या कर दी गई। नबी करीम की चिनोट बस्ती में सिगरेट के 20 रुपये न देने पर शकील (33) नामक युवक ने मोहिल उर्फ लाला की पिटाई कर दी। गुस्से में मोहित ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। बाद में आरोपी फरार हो गया। अस्पताल में शकील की मौत हो गई।
नबी करीम मामले में मूलरूप से झारखंड का रहने वाला शकील अपने दोस्तों के साथ नबी करीम इलाके में रहता था। वह छोटा मोटा काम करता था। 11 जनवरी की रात को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके लौट रहा था। इस बीच नशे की हालत में वह चिनोट बस्ती गली नंबर-11 में पहुंचा। रास्ते में उसे एरिया में ही रहने वाला मोहित उर्फ लाला मिला। शकील ने लाला से सिगरेट के लिए 20 रुपये मांगे। मना करने पर शकील ने उसे थप्पड़ मार दिए। इस बात से नाराज होकर लाला ने पास पड़ी लोह की रॉड से शकील पर हमला कर दिया।







