Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सोते समय करवाई पति की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश,...

सोते समय करवाई पति की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, दोनों आरोपियों को भेजा जेल 

उन्नाव। युवक की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। सोते समय पत्नी पति के सीने पर बैठ गई और हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रेमी ने फरसे से गर्दन पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। उन्नाव के मौरावां थाना इलाके के दृगपालगंज निवासी पेंटर बेचेलाल कश्यप (33) की शुक्रवार रात घर की छत पर सोते समय गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय पास में ही चारपाई पर सात साल की बेटी के साथ लेटी पत्नी रेखा ने सुबह पांच बजे सोकर उठने पर घटना की जानकारी होने की बात पुलिस को बताई थी।

शक के आधार पर पुलिस ने उसे थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की तो रेखा ने घटना कबूल कर ली। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रेखा का गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सई नदी के दूसरी तरफ रायबरेली जिले के थाना बछरावां के गांव सुदौली निवासी संजय कुमार कोरी से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय गांव के ही एक डॉक्टर के क्लीनिक पर बैठता था और रेखा वहां इलाज के लिए जाती थी।

इसी दौरान दोनों में पहचान हुई और प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन रेखा का पति बेचेलाल दोनों के रिश्ते में बाधक था। उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई। रेखा का पति बेचेलाल और देवर मूलचंद्र ज्यादातर समय दूसरे जिलों में काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते थे। गुरुवार को बेचेलाल 14 दिन बाद बाराबंकी से घर आया था। रेखा ने प्रेमी संजय को इसकी जानकारी दी। उसने देवर के भी घर में न होने और ससुर के खेत पर होने की बात बताई।
शुक्रवार की रात बेचेलाल ने शराब पीने के बाद खाना खाया और छत पर चटाई बिछाकर सो गया। योजना के मुताबिक, देर रात करीब एक बजे संजय फरसा लेकर पहुंचा। रेखा ने सोते समय पति के ऊपर बैठकर उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रेमी संजय फरसे से वार कर बेचेलाल की हत्या कर दी। वारदात के बाद रात में ही संजय अपने घर चला गया। घटना से अनजान बनी रेखा लेटी रही और सुबह पांच बजे चीख पुकार का नाटक किया। हालांकि पति की हत्या हो गई और पत्नी सोती रही यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी और पूछताछ में खुलासा हो गया। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...