Friday, September 18, 2026
Home Crime India भाजपा नेता के घर पर पर लोगो ने किया हमला, ईंटें बरसाई...

भाजपा नेता के घर पर पर लोगो ने किया हमला, ईंटें बरसाई और दरवाजा भी तोडा, केस दर्ज

सिरसा।  हरियाणा के सिरसा के गांव पनिहारी में मतदान के दौरान वोट डलवाने की रंजिश में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा (एससी) के पूर्व जिला सचिव हरबंस लाल के घर पर लोगों ने हमला बोल उनसे मारपीट की। उनके घर पर ईंटें बरसाई और दरवाजा भी तोड़ दिया गया। घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरसा सदर थाना पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में भाजपा नेता हरबंस लाल ने बताया कि उनके गांव पनिहारी में 25 मई को जब मतदान हो रहा था तो उपायुक्त कार्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी रामचंद्र यहां पर कांग्रेस पार्टी का एजेंट था। मुझे किसी ने बताया कि हमारा वोट कोई अन्य व्यक्ति डालकर चला गया है।

इसकी जानकारी मिलने पर पोलिंग बूथ नंबर-126 पर गया और अधिकारी से इस संबंध में बातचीत की। इस पर रामचंद्र ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपा के एजेंट ने इसका विरोध शुरू किया तो रिटायर्ड कानूनगो एवं कांग्रेस कार्यकर्ता तेजभान वहां पर आ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी कहासुनी भी हुई।

हरबंसल लाल ने बताया कि इसके बाद तेजभान अपने 100-150 लोगों को लेकर 25 मई को ही शाम करीब 7 बजे हमारे घर पर आ धमके। गांव के लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया।

फिर रात 11.30 बजे कांग्रेस के एक अन्य कार्यकर्ता कीमत फौजी अपने 4-5 समर्थकों के साथ उनके घर पर आया और झगड़ा करने लगा। इस दौरान उनके भाई व परिवार को इकट्ठा होता देखकर सभी भाग गए। इसके बाद उन्होंने इस मामले में शिकायत सदर थाने में दी और बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।

पीड़ित ने बताया कि 31 मई को वह मेडिकल स्टोर पर गया था। इस बीच तेजभान, काला, कीमत उर्फ गंदू व संदीप गली में खड़े थे। कीमत ने उसका गला पकड़ लिया व धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

इस दौरान आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए और उसका बचाव किया। घायल होने पर लोगों ने उन्हें सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोप है कि बाद में तेजभान पटवारी ने 100 समर्थकों के साथ मिलकर उनके घर पर ईंट व पत्थर बरसाए तथा कापों व गंडासों से उनके घर के गेट को तोड़ दिया।

सिरसा सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में घायल हरबंस की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। सदर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...