Monday, November 2, 2026
Home Crime UP गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद ही कोतवाली पहुंच कर...

गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद ही कोतवाली पहुंच कर किया सच का खुलासा

बागपत। गाधी गांव में गला दबाकर पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद ही कोतवाली पहुंच गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने पुस्तैनी मकान बच्चों के नाम करने का दबाव बनाने के कारण हुए विवाद में पत्नी की हत्या करने की बात कही है। बिजनौर जनपद के जहानाबाद के रहने वाले प्रताप सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी दीपा की शादी 12 साल पहले गाधी गांव के शील गिरी उर्फ जगमोहन के साथ की थी। जिसकी पांच साल पहले मौत होने के बाद दीपा की देवर सुनील के साथ शादी करा दी गई थी। प्रताप सिंह ने बताया कि जगमोहन की बिजनौर में पांच बीघा जमीन थी जो दीपा के नाम ट्रांसफर हो गई थी।

आरोप है कि सुनील शराब पीने का आदी है और काफी समय से पांच बीघा जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। जमीन बेचने से मना करने पर सुनील ने अपने भाई विकास और मां के साथ मिलकर दीपा के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। उधर, हत्या करने के बाद आरोपी सुनील खुद ही कोतवाली पहुंच गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपा के परिजनों ने बिजनौर की जमीन नहीं बेचने के कारण हत्या करने की बात कही है। वहीं, आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया कि दीपा के दो बेटे हैं और वह पुस्तैनी मकान में रहते हैं। दीपा पुस्तैनी मकान दोनों बच्चों के नाम कराना चाहती थी।

जिसको लेकर सोमवार को झगड़ा हो गया था। दीपा के पिता प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरी बेटी संगीता की शादी भी सुनील के छोटे भाई विकास से कर दी थी। दीपा की हत्या के बाद मायके वाले दूसरी बेटी संगीता और बच्चों को अपने साथ लेकर चले गए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी सुनील अपनी पत्नी का गला घोंटकर कोतवाली में पहुंचा। जहां उसने पुलिस से कहा कि वह अपनी पत्नी का गला घोंटकर आया है। वह जाकर देख लें कि वह जिंदा है या नहीं। जिस पर पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और उसकी पत्नी को लेकर अस्पताल में पहुंची, जहां उसे मृत बताया गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...