Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वारकर की हत्या, फिर दीवार फांदकर...

पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वारकर की हत्या, फिर दीवार फांदकर भाग निकला आरोपी 

आगरा। फतेहाबाद कस्बे के गांव नगला गड़रिया में शनिवार की रात आपसी विवाद में पति ने सोते वक्त पत्नी मुन्नी देवी (52) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दीवार फांदकर भाग निकला। सुबह बेटी ने मां को लहूलुहान देखकर शोर मचाया, तब लोगों को जानकारी हुई। मायके पक्ष से भाई ने बहनोई पर केस दर्ज कराया है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।

किसान श्रीभगवान का शनिवार की शाम किसी बात पर पत्नी मुन्नी देवी से विवाद हुआ। दंपती के सात बेटे-बेटी हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि रात को खाने के बाद परिजन अपने कमरों, छत और आंगन में सोए थे। रात में 12 बजे तक जगार थी। इसके बाद किसी वक्त श्रीभगवान ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। सुबह करीब पांच बजे बेटी रेनू ने मां को बिस्तर पर लहूलुहान देख शोर मचाया। परिजन, आसपास के लोग और सूचना पर एसीपी बासौनी अशोक कुमार सिंह थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को मौके पर खून से सनी कुल्हाड़ी चारपाई के पास पड़ी मिली।

बेटे ललित कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके पिता को दीवार फांदकर घर से भागते देखा है। शनिवार की शाम माता-पिता में झगड़ा हुआ था। पिता, मां, बहन और छोटा भाई आंगन में सो रहे थे। रात में पिता ने मां की हत्या कर दी। मुन्नी देवी के भाई रामभजन (निवासी सोफीपुर, बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद) की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी श्रीभगवान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि हत्यारोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें बनी हैं।

श्रीभगवान ने पत्नी की गर्दन व सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए। लेकिन आंगन में सो रहे बच्चों ने चीख नहीं सुनी। कुल्हाड़ी से वार करने पर मुन्नी देवी की चीख जरूर निकली होगी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरे श्रीभगवान के मोबाइल से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो सकती है। कैमरों से पुलिस को सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। रामभजन का आरोप है कि बच्चों के बड़े होने के बाद भी श्रीभगवान अकसर पत्नी को पीट देता था। वह बहुत तुनकमिजाज है। बहन कई बार इसकी शिकायत कर चुकी थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...