Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक की तेजधार हथियारों से वारकर की बेरहमी से हत्या, लहुलुहान हालत...

युवक की तेजधार हथियारों से वारकर की बेरहमी से हत्या, लहुलुहान हालत में रेलवे स्टेशन के पास मिला शव 

टोहाना। युवक की तेजधार हथियारों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव लहुलुहान हालत में रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला है। युवक के पेट और छाती पर चाकूनुमा तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। रेलवे पुलिस ने रात करीब 2 बजे के आसपास सूचना के आधार पर शव बरामद किया और खोजबीन की तो आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे रेलवे पुलिस को किसी ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन पर राजनगर की तरफ लाइन के पास किसी युवक का शव पड़ा हुआ है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक की आंतें तक बाहर आई हुई थी। जांच में युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान टोहाना के ही गांव इंदाछोई निवासी 32 वर्षीय कर्मजीत पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई। रात को ही परिजनों को सूचित किया गया। करीब 3 बजे युवक के पिता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक बिजली मैकेनिक था और उसका बैग भी मौके पर ही पड़ा था। सोमवार को नागरिक अस्पताल टोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के पिता करनैल सिंह ने बताया कि उसका बेटा कर्मजीत अविवाहित था और बिजली टॉवर पर रिपयेरिंग का काम करता था।

रविवार शाम 5 बजे वह अपने सहकर्मी से यह कहकर गया था कि वह किसी काम से रोहतक जा रहा है। इसके बाद रात को तीन बजे उन्हें पुलिस द्वारा उसकी मौत का समाचार दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र की किसी से कोई लड़ाई झगड़ा या रंजिश नहीं थी। रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चाकुओं से वार किए गए है, परिजनो के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...