Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP घर में घुसकर की माँ-बेटी की हत्या, दोहरे हत्याकांड में अज्ञात लोगों...

घर में घुसकर की माँ-बेटी की हत्या, दोहरे हत्याकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

घर के पीछे के रास्ते दाखिल हुए हत्यारे
जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। मलिहाबाद के ईशापुर गांव में बुधवार देर रात प्रकाश की पत्नी गीता (26) और बेटी दीपिका (7) की घर में घुसकर गला रेत कर कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। बुधवार शाम दोनों का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला था। दोहरे हत्याकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों की हत्या साजिश रचकर की गई थी। महिला के एक मोबाइल फोन से कॉल रिकॉर्ड व व्हाट्सएप चैट डिलीट की गई थी। दूसरा मोबाइल बंद था। पुलिस ने दोनों मोबाइल कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।
शक के दायरे में आए दो लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामला मलिहाबाद के ईशापुर गांव का है। गांव निवासी गीता (26) और उसकी बेटी दीपिका (7) की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक गीता दो मोबाइल फोन रखती थीं। मौके से मिला एक मोबाइल बंद था और एक से कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट डिलीट किए गए थे। दोनों ही मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर थे। पुलिस को किचन में खाना बना हुआ रखा मिला था।
बेसन से कुछ बनाने की तैयारी थी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई हैं। सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्धों के नंबर पुलिस को मिले हैं। पुलिस की टीम उस पर काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला के मोबाइल पर कई नंबरों से कॉल आती थी। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे नजदीकियां वजह हो सकती है। गीता के पति प्रकाश भी शुक्रवार सुबह मुंबई से गांव पहुंचे। पुलिस ने उनसे भी बातचीत की, पर वह कुछ नहीं बता सके। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को मां-बेटी का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बेरहमी से मां-बेटी की हत्या की गई थी। दोनों के गले धारदार हथियार से रेते गए थे। गीता का जबड़ा और दांत टूट गए थे। दीपिका के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। ऐसा लग रहा है कि पहले किसी भारी वस्तु से हमला किया गया और फिर गला रेत दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात नौ बजे गीता बेटी दीपिका को नित्यक्रिया कराने घर से निकली थीं। तब पड़ोसियों ने उनको देखा था। इसके बाद मां-बेटी को किसी ने नहीं देखा। पुलिस को जांच में पता चला है कि गीता के पति प्रकाश पहले अंबाला में काम करते थे। वह 26 दिसंबर को पहली बार मुंबई काम के सिलसिले में गए थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...