Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP पांच साल की मासूम की गला दबाकर की हत्या, चाचा-चाची के खिलाफ...

पांच साल की मासूम की गला दबाकर की हत्या, चाचा-चाची के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमरोहा। जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच साल की मासूम (खुशबू) की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने चाचा-चाची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। घटना क्षेत्र के गांव पत्थरकुटी की है। नगर से सटे ग्राम पत्थरकुटी में जसपाल सिंह व उसके भाई लोकेश सैनी का परिवार रहता है। जसपाल की शादी उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मनीषा के साथ हुई थी। उनके पांच साल की लड़की खुशबू थी। भाई लोकेश की शादी रजिया के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।

करीब सात माह पहले मनीषा अचानक लापता हो गई। मनीषा के गायब होने के एक माह बाद जसपाल भी कहीं चला गया। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। जबकि, पांच साल की खुशबू अकेली रह गई थी। उसके बाद खुशबू अपने चाचा-चाची के पास ही रहती थी। नौगांवा रोड पर जसपाल के नाम 200 गज का एक प्लॉट है। शुक्रवार की दोपहर बाद खुशबू के छत से गिरकर मौत होने की बात सामने आई। उधर, गांव वालों ने थाने पहुंचकर खुशबू की मौत पर सवाल उठाते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की रात डॉक्टरों के एक पैनल ने खुशबू का पोस्टमार्टम किया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशबू की मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई। पीएम रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घर पर मौजूद लोकेश व उसकी पत्नी रजिया को हिरासत में ले लिया। वहीं, खुशबू की मौत जानकारी होने पर उसकी मां मनीषा थाने पहुंच गई। उसने अपने देवर लोकेश व देवरानी रजिया पर जमीन हड़पने के लालच में बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मनीषा की तहरीर पर लोकेश व रजिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...