हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र जुजुआमऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में मां बेटी घायल हो गए। बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विनीत कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम जुजुआमऊ ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया कि मेरी माँ कमला देवी एंव मेरी सगी बहन पूनम देवी दिनाँक 07-08-2024 को मेरे मामा के यहां से अपने घर जुजुआमऊ को आ रही थी जैसे ही शाम करीब 5:30 बजे गांव के पंचायत भवन के पास पहुंची तो गांव के ही रणजीत,रामशंकर एवं विजय बहादुर,पुत्र गण झाऊलाल एवं अनुराग, पुत्र रणजीत पुरानी रंजिश मानते हुए मेरी मां और बहन पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पाकर अपनी मां और बहन को एम्बूलेंश के द्वारा बिलग्राम सी.एच.सी. ले आया, जहां उनका इलाज किया गया।







