Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP खाने में मिलायी नींद की गोलियां, फिर रात में फरसे से गर्दन...

खाने में मिलायी नींद की गोलियां, फिर रात में फरसे से गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट, पढ़िए मोंटी बजरंगी हत्याकांड की पूरी कहानी 

उत्तर प्रदेश। बिजनौर जिले के किरतपुर इलाके में बजरंग दल के गोरक्षा जिला प्रमुख सतेन्द्र उर्फ मोंटी बजरंगी हत्याकांड में सौतेली मां, पिता और सौतेले भाई का पुलिस ने चालान कर दिया। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने आला कत्ल में खून से सना फरसा बरामद किया है।

बजरंग दल नेता सतेन्द्र उर्फ मोंटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया गया है। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि रविवार की रात साढ़े बारह बजे सतेन्द्र की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह मोंटी का रक्तरंजित शव घर में ही पड़ा मिला।

अपने हिस्से की दस बीघा जमीन मांग रहा था मोंटी
मृतक के मामा थाना हीमपुर दीपा के गांव ननपुरा निवासी भागेन्द्र ने मोंटी के पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला, सौतेला भाई मानव उर्फ बंटू, सौतेली बहन और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ में सौतेले भाई मानव ने बताया कि मोंटी पिछले तीन दिन से अपने हिस्से की दस बीघा जमीन मांग रहा था।

 गोरक्षा के नाम एक संस्था को दान करना चाहता था संपत्ति
वह अपनी संपत्ति को गोरक्षा के नाम एक संस्था को दान करना चाहता था। इसी विवाद को लेकर उसे खाने में नींद की गोलियां खिला दीं और रात में लगभग 12 बजे फरसे से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। बताया कि जो गड्ढा कमरे में खोद रखा था, उसमें शव को दबाने का मौका उन्हें नहीं मिल पाया।

दावा- सौतेली मां और पिता को मालूम था आज होगी हत्या
पुलिस के अनुसार हत्या तो केवल मानव ने की है मगर उसकी सौतेली मां और पिता को यह मालूम था कि आज उसकी हत्या होगी। पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की तो वह शुरू में बेटे की मौत से ही अनजान बना रहा।

राजमा-चावल में मिला दी थीं नींद की दस गोलियां
रविवार को सौतेला भाई नजीबाबाद के एक गांव में गया। जहां से लौटते हुए उसने सतेंद्र की हत्या करने का मन बना लिया था। घर आने पर उसने राजमा चावल में नींद की दस गोली मिला दी। उधर सतेंद्र जब रात में दस बजे तक नहीं लौटा तो वह उसे देखना गया। आखिरकार साढ़े दस बजे सतेंद्र ने घर आकर राजमा चावल खाए। इसके बाद उसे नींद आने लगी। हालांकि वह गांव में एक व्यक्ति के घर भी गया लेकिन लड़खड़ाने लगा। जिस पर घर आकर सो गया। इसके बाद मानव ने फरसे से उसकी हत्या कर दी।

बिजनौर में बजरंग दल नेता की गला काटकर हत्या
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिला बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख सतेंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी (30) की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को दबाने के लिए कमरे में पांच फीट गहरा गड्ढा भी मिला है। मृतक के मामा भागेंद्र ने पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला, सौतेले भाई मानव उर्फ बंटू, सौतेली बहन शालू और बहनोई अनुज को नामजद किया है। पुलिस ने बंटू को गिरफ्तार कर लिया है। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में सतेंद्र उर्फ मोंटी के घर सोमवार की सुबह दूधिया पहुंचा। जहां मोंटी की सौतेली मां मधुबाला अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली।

दूधिया ने घर में झांक कर देखा तो एक कमरे में मोंटी का शव चारपाई पर पड़ा दिखा। रक्त रंजित शव चादर से ढंका था। मृतक के एक पारिवारिक भाई ने गुलदार के हमले से मौत की सूचना लोगों को दी। गांव ननपुरा से आए मोंटी के मामा भागेंद्र समेत अन्य रिश्तेदारों ने धारदार हथियारों का गहरा घाव देखा तो वे बिफर पड़े। काफी देर तक हंगामा हुआ। उन्होंने परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया।

एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सत्येंद्र उर्फ मोंटी की हत्या जमीन के विवाद में की गई है। मृतक के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है।

घर के पास पड़े मिले नशे की गोली के खाली रेपर
मृतक मोंटी बजरंगी के घर के पास नशे की गोली के खाली रेपर पड़े हुए मिले थे। उन्हें पुलिस की टीम ने जब्त किया। इसके साथ ही घर में रखे हुए दूध व अन्य खाद्य पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। एसपी सिटी के अनुसार सभी साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाएगा।

गड्डा एक दिन में नहीं बल्कि पिछले काफी दिनों से खोदा जा रहा था
बिजनौर के किरतपुर के गांव गोविंदपुर में सतेंद्र उर्फ मोंटी हत्याकांड में पुलिस को घर के जिस कमरे में मोंटी का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। वहीं बराबर के कमरे में करीब पांच फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे से निकली मिट्टी को देखकर माना जा रहा है कि यह गड्ढा एक दिन में नहीं बल्कि पिछले काफी दिनों से खोदा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी गड्ढे में मोंटी के शव को दबाने की योजना थी।

गड्ढे में उतरने के लिए बाकायदा एक रस्सी छत के कुंड में बांधकर नीचे लटकी मिली। जिससे गड्ढे में रस्सी के सहारे आसानी से उतरा जा सके। गड्ढा खोदने में निकली मिट्टी कमरे में ही चारों तरफ फैली हुई थी। मृतक के सौतेले भाई बंटू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक तांत्रिक ने उनके घर में सोना चांदी दबे होने की बात कही थी। इसके लिए दो महीने से गड्ढा खोद रहे थे।

 मोंटी बजरंगी के पिता का है आपराधिक इतिहास
मोंटी बजरंगी सामाजिक क्रियाकलापों में सक्रिय हो गया था। उसके पिता बलराज आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। जिसके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें लूट, जानलेवा हमला, हत्या, बलवा और विद्युत अधिनियम आदि के मामले हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...