Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पारिवारिक विवाद के चलते की गई महिला की हत्या

पारिवारिक विवाद के चलते की गई महिला की हत्या

बिहार। गया जिला अंतर्गत अतरी थाना क्षेत्र के टेटूआ गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की। बताया जा रहा है कि देर रात पति रमेश कुमार ने अपनी पत्नी सुषमा कुमारी को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब रमेश कुमार ने अपनी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में अपने ही घर में देख लिया। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा कुमारी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक रमेश को पहले से ही थी। इस कारण मानसिक रूप से काफी परेशान था।

देर रात जब वह अचानक घर पहुंचा, तो उसने अपनी पत्नी को उस युवक के साथ कमरे में देखा। इसके बाद पति-पत्नी के बीच काफी देर तक कहासुनी और बहस होती रही। मृतिका की बेटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मां और पापा के बीच तेज आवाज में झगड़ा हो रहा था। पापा बार-बार मां से किसी व्यक्ति के बारे में सवाल कर रहे थे। कुछ देर बाद गुस्से में आकर उन्होंने मां को सीने में गोली मार दी और वहां से भाग निकले। गोली लगने से सुषमा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही एफएसएल की टीम और तकनीकी जांच टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि मृतका के तीन बच्चे हैं। एक बेटी और दो बेटा है। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति रमेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें अवैध संबंध और घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...