Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, ग्रीन पार्क में बवाल

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, ग्रीन पार्क में बवाल

कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, देखते ही देखते बन गया हमला

दिल्ली-एनसीआर। दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति को सामान्य बनाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर कुछ युवाओं द्वारा किए गए हमले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आरोप है कि मौके पर मौजूद युवक और युवतियों ने न सिर्फ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी और मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

घटना 23 मई की है, जब हवलदार अनुज अपनी नियमित गश्त पर ग्रीन पार्क मार्केट के पास पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि बाजार में भारी जाम लगा है। पता चला कि एक स्कोडा कार में बैठी युवती अपनी गाड़ी पार्क करना चाह रही थी, लेकिन पास में खड़ी थार गाड़ी में मौजूद युवक-युवतियां उसे रोक रहे थे, जिससे सारा ट्रैफिक ठप हो गया था।

अनुज ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और उन्हें समझाया, लेकिन सामने से तीखी प्रतिक्रिया मिली। थोड़ी ही देर में थाने से हवलदार प्रवीण, एएसआई उमेश और सिपाही मोहन लाल भी वहां पहुंचे। सभी ने मिलकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया, मगर युवाओं ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

इस झड़प में हवलदार अनुज घायल हो गए और एएसआई उमेश की वर्दी फट गई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। हालांकि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने एक युवक और एक युवती को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उनकी पहचान मनीष और सोनिया के रूप में हुई है।

सफदरजंग थाना पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...