Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi नाबालिगों ने बहन के प्रेमी को सरेराह गोदा चाकू, मामला दर्ज

नाबालिगों ने बहन के प्रेमी को सरेराह गोदा चाकू, मामला दर्ज

पेट, गर्दन, हाथ, सीने समेत शरीर के बाकी हिस्सों में लगे 14 चाकू 

युवक की हालत नाजुक 

नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में नाबालिगों ने बहन के प्रेमी को सरेराह चाकू से गोद डाला। वारदात के बाद तीनों नाबालिग मौके से भाग निकले। राहगीरों ने गंभीर हालत में पीड़ित लविश (24) को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पेट, गर्दन, हाथ, सीने समेत शरीर के बाकी हिस्सों में 14 चाकू लगे हैं। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। समयपुर बादली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि लविश की एक युवती से दोस्ती थी। लड़की के भाइयों को यह बात पसंद नहीं थी। उन्होंने पहले लविश को अपनी बहन से दूर रहने के लिए कहा था।

लेकिन इसके बाद भी लविश लड़की के लगातार संपर्क में थी। वारदात की एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें आरोपी तीन लड़के उस पर चाकू से हमला करते हुए और बाद में भागते हुए दिख रहे हैं। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़कों की तलाश में कई टीम का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि लविश परिवार के साथ राणा पार्क, लिबासपुर में रहता है। इसके परिवार में पिता अनिल कुमार के अलावा मां, एक छोटा भाई व बहन है। पिता का एरिया मे पिज्जा शॉप है। लविश बदरपुर में एक बिल्डिर के पास नौकरी करता है। 26 अप्रैल को लविश की बहन की शादी हुई है।

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह किसी काम से अपनी दुकान पर आया था। इस बीच तीन नाबालिग लड़के उसकी दुकान में घुस गए। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारते हुए आरोपी बीच सड़क पर पहुंच गए। कई चाकू मारकर आरोपी मौके से भाग गए। राहगीरों ने लविश को अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि लविश की एरिया की एक लड़की से दोस्ती थी। युवती शालीमार बाग के लिओन ब्लड सेंटर में नौकरी करती है। उसके दो छोटे भाई हैं। दोनों भाइयों को जब लविश व बहन के रिश्ते का पता चला तो बड़े भाई ने कुछ माह पूर्व लविश को बहन से दूर रहने के लिए कहा था।

लेकिन इसके बाद भी लविश का युवती से मिलना-जुलना चालू रहा। इस बात पर खफा होकर मंगलवार को लड़के नाबालिग भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उपायुक्त ने बताया उनको शाम चार बजे युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी लड़कों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...