Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi नाबालिगों ने 60 साल के बुजुर्ग का किया कत्ल, तीन आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों ने 60 साल के बुजुर्ग का किया कत्ल, तीन आरोपी गिरफ्तार

रास्ता मांगने पर वारदात को दिया अंजाम 

दिल्ली। सदर बाजार इलाके में रास्ता मांगने पर 60 साल के बुजुर्ग का कत्ल कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। राहगीरों ने घायल को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त पुलकित सिंह (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की। करीब 30 सीसीटीवी की पड़ताल करने के बाद एरिया की झुग्गी बस्ती से 17 साल के तीनों नाबालिगों को दबोच लिया गया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली गई।

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि 19 फरवरी की रात को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल से पुलिस काे खबर मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो करीब 60 साल के बुजुर्ग की लाश वहां मिली। उनके सीने में बायी ओर किसी धारदार हथियार का घाव था। बाद में मृतक की शिनाख्त बिहान निवासी पुलकित सिंह के रूप में हुई।

पुलिस को पता चला कि पुलकित हाथ ठेला चलाते थे। वारदात के समय वह लाहौरी गेट से कुतुब रोड, सदर बाजार की ओर अपना ठेला लेकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में तीनों लड़के बीच सड़क पर खड़े थे। पुलकित ने उनको हटने के लिए कहा। इस बात पर उनकी तीनों से बहस हुई। गुस्से में एक नाबालिग ने उनके सीने में कैंची घोंप दी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...