Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP नाबालिग ने कमरे में सो रहे भाई-बहन पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार 

नाबालिग ने कमरे में सो रहे भाई-बहन पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सौ फुटा रोड की एक कॉलोनी में सोमवार रात किराये के कमरे में सो रहे भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया गया। घटना के बाद दंत चिकित्सक पिता व परिजन शहर आए और दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई है। पुलिस तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।  सर्विलांस से साक्ष्य जुटाकर पकड़े गए तीन लड़कों में से देर रात एक की पहचान हो गई। आरोपी की उम्र महज 17 साल है। वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस आरोपियों की तलाश कैसे करती है, अपने फोन से वह यही जानने का प्रयास कर रहा था। गूगल के सर्च इंजन से उसकी पोल खुल गई।

इज्जतनगर में एसिड अटैक की घटना के बाद पुलिस व एसओजी ने अस्पताल जाकर पीड़ित भाई-बहन से बात करने का प्रयास किया। उनके परिजनों, मकान मालिक व दूसरे किरायेदारों से बात की। नंबरों की सीडीआर निकालकर पुलिस ने कर्मचारी नगर निवासी एक लड़के और उसके फरीदपुर निवासी चचेरे भाई को पकड़ा।  दोनों से कुछ सुराग मिला तो छात्रा की ही कॉलोनी के 17 साल से लड़के को पकड़ा गया। तीनों खुद को बेगुनाह बता रहे थे। मोबाइल फोन चेक करने पर नाबालिग लड़का ही आरोपी साबित हुआ। उसने बताया कि रात में वह काले कपड़े पहनकर छज्जे के सहारे छत पर चढ़ा और छात्रा पर एसिड फेंककर फरार हो गया। उसे नहीं पता था कि छात्रा का भाई भी उसी के बेड पर था। यह बात उसे बाद में पता लगी।

आरोपी ने खुद के फंसने पर छात्रा पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। कहा कि काफी समय पहले उसने प्रपोज किया था। दोनों लंबे समय से संपर्क में थे। उसने काफी महंगे गिफ्ट भी दिए। 23 सितंबर को छात्रा ने उससे ब्रेकअप कर लिया। तब से उसी युवक से छात्रा की बात हो रही थी जिसे पुलिस ने शक में सबसे पहले पकड़ा था।  आरोपी ने बताया कि वह धोखे की आग में जल रहा था। उसने दोनों के मोबाइल की चैट हासिल कर छात्रा को चेतावनी दी थी। सोमवार को इंटरनेट कॉलिंग के जरिये उस लड़के को भी बिना नाम बताए धमकी दी। इसके बाद भी दोनों के दबाव में न आने पर उसने एसिड अटैक का फैसला ले लिया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...