Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi नाबालिग ने 12वीं कक्षा के छात्र पर कांच की बोतल से किया...

नाबालिग ने 12वीं कक्षा के छात्र पर कांच की बोतल से किया हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली। ज्योति नगर इलाके में छोटे बच्चों को बीड़ी पिलाने से रोकना 12वीं कक्षा के छात्र को महंगा पड़ गया। आरोपी नौवीं कक्षा के छात्र ने छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर 17 वर्षीय अशफ खत्री पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। चेहरे और पेट में बोतल लगने के बाद अशफ को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

वहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने अशफ खत्री का बयान लेकर आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दरअसल आरोपी छात्र छठी कक्षा के छात्रों को बीड़ी पिला रहा था। अशफ ने इसका विरोध जताकर आरोपी छात्र से ऐसा न करने के लिए कहा था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस भी हुई थी। जानकारी के अनुसार, अशफ परिवार के साथ नंबर-6, ज्योति कॉलोनी में रहता है। वह ज्योति नगर के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है और छात्र एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य है। शुक्रवार को स्कूल का एक छात्र छोटी कक्षा के छात्रों को बीड़ी पिला रहा था। अशफ ने उसे ऐसा करने से मना किया।इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई।
शाम को स्कूल की छुट्टी हुई तो अशफ अपने दोस्तों के साथ घर लौटने लगा। वेस्ट ज्योति नगर पहुंचने पर पहुंचने पर आरोपी छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अशफ को जबरन रोक लिया। पहले अशफ के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी ने उस पर टूटी कांच की बोतल से हमला कर दिया। चेहरे और पेट पर बोतल लगने से अशफ जख्मी हो गया। दोनों दोस्त उसे जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां उसके परिजन पहुंचे। पुलिस ने अशफ का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...