Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बरेली में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, निवेश के नाम पर 94...

बरेली में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, निवेश के नाम पर 94 लाख की चपत

 बरेली- बरेली में साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग और ऑनलाइन रेटिंग से मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक डॉक्टर सहित तीन लोगों से करीब 94 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सूद धर्मकांटा के पास रहने वाले डॉ. अमित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनसे शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संपर्क किया गया था। शुरू में छोटी रकम लगवाकर भरोसा जीता गया, जिसके बाद अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए। 6 जून से 29 अगस्त के बीच ठगों ने उनसे करीब 45.53 लाख रुपये वसूल लिए।

इज्जतनगर इलाके की ग्रेटर ग्लोब्स कॉलोनी निवासी नीरज वर्मा ने बताया कि एक महिला के माध्यम से उनकी पत्नी के नाम पर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग खाता खुलवाया गया। शुरुआती मुनाफा दिखाने के बाद टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर लगातार पैसे जमा कराए गए। इस तरह ठगों ने करीब 41 लाख रुपये की रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद रकम वापस दिलाने का लालच देकर दोबारा संपर्क किया गया और करीब 1.63 लाख रुपये और हड़प लिए गए।

तीसरे मामले में मढ़ीनाथ निवासी शिवम यादव ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर रेटिंग देकर कमाई का संदेश मिला था। पहले छोटी रकम मिलने से भरोसा बना, लेकिन बाद में टेलीग्राम लिंक के जरिये निवेश कराकर मुनाफा देने का झांसा दिया गया। ठगों ने शिवम से करीब 6.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और इसके बाद संपर्क बंद कर दिया।

साइबर थाना पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। पीड़ितों के बैंक खातों का विवरण, कॉल रिकॉर्ड और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश या मुनाफे के झांसे में आकर किसी अनजान व्यक्ति या प्लेटफॉर्म को पैसा न भेजें।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...