Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India रोहित धनखड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, खाप पंचायत से पहले तीन आरोपी...

रोहित धनखड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, खाप पंचायत से पहले तीन आरोपी बेंगलुरु से दबोचे गए

रोहतक( हरियाणा): पैरा पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ की हत्या के मामले में भिवानी पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। जाट भवन रोहतक में प्रस्तावित सर्व खाप पंचायत से पहले ही भिवानी की सीआईए टीम ने इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों तरुण, वरुण और दीपक को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।

भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए की टीम आरोपियों को लेकर हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है और देर रात तक उनके भिवानी पहुंचने की संभावना है। गिरफ्तारी की सूचना रोहतक के पुलिस अधीक्षक को भी दे दी गई है। वहीं हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, भिवानी जिले के गांव हुमायूंपुर निवासी 27 वर्षीय रोहित धनखड़ अपने मित्र जतिन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गांव रेवाड़ी खेड़ा गया था। इस दौरान बरात में आए कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते बाद में कार सवार युवकों ने रोहित और जतिन पर हमला कर दिया।

हमले में जतिन किसी तरह बच निकलने में सफल रहा, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में सदर थाना भिवानी में चार नामजद आरोपियों सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर धनखड़ खाप की ओर से रोहतक में सर्व खाप पंचायत बुलाने का ऐलान किया गया था, जिसमें आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाना था। पंचायत शुरू होने से पहले ही पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शेष आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। इस संबंध में दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...