Tuesday, July 14, 2026
Home Crime UP नोएडा ट्रस्ट जमीन घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा ट्रस्ट जमीन घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा- नोएडा के सेक्टर-110 स्थित महर्षि आश्रम ट्रस्ट की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन की कथित फर्जी बिक्री मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईडी की टीम ने सेक्टर-100 और सेक्टर-105 में छापेमारी करते हुए दो आरोपियों जी रामचंद्र मोहन और आकाश मालवीय को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी इस पूरे मामले को बड़े जमीन घोटाले के रूप में देख रही है और इसमें इस्तेमाल की गई धनराशि के स्रोत की भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, स्पिरिचुअल रिजेनेरेशन मूवमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एसआरएमएफ) ट्रस्ट की 3.36 हेक्टेयर जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचे जाने का आरोप है। ईडी जांच में सामने आया कि जी रामचंद्र मोहन ने खुद को ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष बताकर फर्जी पैन कार्ड और दस्तावेज तैयार किए, जबकि आकाश मालवीय ने ट्रस्ट का कार्यकारी सदस्य बनकर कथित तौर पर फर्जी सेल डीड पर हस्ताक्षर किए।

बताया जा रहा है कि नोएडा के गेझा तिलपताबाद क्षेत्र की यह जमीन वर्ष 2024-25 में सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को बेची गई थी। जांच के दौरान कंपनी के निदेशक प्रदीप सिंह की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। ईडी का आरोप है कि जमीन ट्रस्ट की होने की जानकारी के बावजूद खरीद-फरोख्त की गई और बाद में इसे अन्य पक्षों को बेचकर रकम को ठिकाने लगाने की कोशिश हुई।

ईडी की कार्रवाई उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपियों ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, जाली बोर्ड प्रस्ताव और नकली प्राधिकरण पत्रों के जरिए ट्रस्ट की प्राइम लोकेशन वाली जमीनों का सौदा किया। इन संपत्तियों की कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट और लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। एजेंसी ने टोयोटा हाइब्रिड, लैंड रोवर डिफेंडर और महिंद्रा थार रॉक्स जैसी लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं।

ट्रस्ट प्रतिनिधि श्रीकांत ओझा का कहना है कि जी रामचंद्र मोहन पहले भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-तखतपुर स्थित ट्रस्ट की 77 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े से बेच चुका है। उस मामले में अदालत ट्रस्ट के पक्ष में फैसला दे चुकी है और जमीन वापस मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि नोएडा की जिस जमीन को बेचा गया, वहां आश्रम का एसटीपी और छात्रावास बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...