Wednesday, July 15, 2026
Home Crime India गाजियाबाद में बुजुर्ग ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, खुद पहुंचा पुलिस...

गाजियाबाद में बुजुर्ग ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, खुद पहुंचा पुलिस चौकी

गाजियाबाद –  मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली कला गांव में शनिवार सुबह घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हरपाल शनिवार तड़के करीब चार बजे रावली चौकी पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी उर्मिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि हरपाल अपनी पत्नी के साथ रावली कला गांव में बेटी के घर रह रहा था। घटना के समय घर में नाती कुणाल और अजय भी मौजूद थे, जबकि बेटी और दामाद मेरठ गए हुए थे। नाती कुणाल ने पुलिस को बताया कि उसके नाना की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

बताया जा रहा है कि रात के समय दोनों घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान हरपाल ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मानसिक स्थिति और पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...