Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े 80 लाख की लूट, फायरिंग में कर्मचारी...

शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े 80 लाख की लूट, फायरिंग में कर्मचारी घायल

नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने मनी ट्रांसफर व्यवसाय से जुड़े एक कारोबारी और उसके कर्मचारी को निशाना बनाते हुए करीब 80 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान हुई फायरिंग में कर्मचारी अकील के हाथ में गोली लग गई, जबकि कारोबारी शाहिद बाल-बाल बच गया।

घायल अकील को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शाहिद की शिकायत पर शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक सवार बदमाशों ने रोकी स्कूटी

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर लूट और फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ितों ने बताया कि वे कंपनी की नकदी लेकर स्कूटी से जा रहे थे, तभी हेलमेट पहने तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका।

पीड़ितों के अनुसार, एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर रकम से भरा बैग सौंपने को कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिसमें अकील के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

सदर बाजार से गुरुग्राम ले जानी थी रकम

पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहिद न्यू उस्मानपुर के तीसरे पुश्ते इलाके में मनी ट्रांसफर का काम करता है और अकील उसका कर्मचारी है। दोनों स्कूटी से करीब 80 लाख रुपये लेकर सदर बाजार जा रहे थे, जहां से यह रकम गुरुग्राम ले जानी थी। उस्मानपुर से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए जैसे ही वे शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचे, बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...