Friday, September 18, 2026
Home Crime India पंचकूला में छह साल पुराने हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, छह...

पंचकूला में छह साल पुराने हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, छह हजार रुपये जुर्माना

पंचकूला। रॉड और पत्थरों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने के करीब छह साल पुराने मामले में जिला अदालत ने दोषी प्रवेश चौरसिया को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी गिरफ्तारी के बाद से अंबाला जेल में बंद है।

मामला चंडीमंदिर स्थित केके स्टोन क्रशर के पास का है। यहां रहने वाले 60 वर्षीय विष्णुनाथ चावला की हत्या की गई थी। विष्णुनाथ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे और करीब 15 वर्षों से पंचकूला में रहकर मजदूरी करते थे। वह पेट्रोल पंप के पास एक टिन के कमरे में रहते थे।

मामले में शिकायतकर्ता और क्रशर के मुंशी उमाकांत ने पुलिस को बताया था कि आरोपी प्रवेश चौरसिया अक्सर विष्णुनाथ के पास आता-जाता था। दोनों के बीच जान-पहचान थी और वे साथ बैठकर शराब भी पीते थे। तीन जून 2020 की शाम उमाकांत ने प्रवेश को विष्णुनाथ के साथ देखा था।

अगली सुबह जब उमाकांत क्रशर से विष्णुनाथ के कमरे की ओर गया तो वहां दरवाजे के आसपास और बाहर खून बिखरा हुआ मिला। कमरे में विष्णुनाथ मौजूद नहीं थे। आसपास तलाश करने पर करीब 50 फीट दूर झाड़ियों में उनका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।

शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। घटनास्थल से खून से सने कुछ पत्थर भी बरामद हुए। कमरे में मांस की हड्डियां, शराब और बीयर की खाली बोतलें भी मिली थीं।

उमाकांत ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रवेश चौरसिया ने रॉड और पत्थरों से हमला कर विष्णुनाथ की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया और चार जून 2020 को प्रवेश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया था।

अदालत में चली सुनवाई के बाद अब दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही उस पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...