Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi दोस्त का साथ छोड़ना युवक को पड़ा भारी, चाकू से किया ताबड़तोड़...

दोस्त का साथ छोड़ना युवक को पड़ा भारी, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

नई दिल्ली। राज पार्क इलाके में गलत संगत में पड़ने के बाद दोस्त का साथ छोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। इस बात से नाराज होकर रंजिश रखने वाले दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुरी तरह घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की पहचान फाजिल के रूप में हुई है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फाजिल सपरिवार फ्रेंडस एंक्लेव सुल्तानपुरी में रहते हैं। वह ढोल बजाने वालों की गाड़ी चलाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि दो तीन साल पहले वह अपने एक दोस्त आशु के साथ टेंट लगाने का काम करते थे। इस दौरान आशु आपराधिक चरित्र के लोगों के संपर्क में आ गया। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। उसने आशु का साथ छोड़ दिया। आशु ने उसे देख लेने की धमकी दी।

सोमवार को नूरी मस्जिद के पास उनका आमना सामना हो गया। आशु अपने एक दोस्त के साथ वहां से गुजर रहा था। उसे देखते ही आशु झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उसके दोस्त ने उसे पीछे से पकड़ लिया और आशु ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने दोस्त के साथ फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फाजिल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आशु और उसके दोस्त की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...