विवाद के बाद कमरे में बंद होकर लगाई फांसी, बच्चों ने शोर मचाकर तोड़ा दरवाजा”
लखनऊ- मोहनलालगंज क्षेत्र के गौराकुटी मोहल्ले में बुधवार देर रात एक मजदूर ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महेश के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
परिजनों के अनुसार, महेश शराब के नशे में घर लौटा था। इसी दौरान उसकी पत्नी मंजू से कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। आरोप है कि महेश ने क्रोधित होकर मंजू के साथ मारपीट की, जिससे व्यथित होकर मंजू घर छोड़कर कहीं चली गई।
पत्नी के जाने के बाद महेश ने अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। देर तक जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई, तो उनकी बेटी पूजा और बेटा रंजीत ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी इकट्ठा हो गए। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे लोगों को महेश का शव फंदे से लटका मिला।







