Saturday, September 19, 2026
Home Crime India भोपाल में देर रात बवाल, बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को...

भोपाल में देर रात बवाल, बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को लगाई आग, इलाके में दहशत

भोपाल। 12 नंबर मल्टी क्षेत्र में देर रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने घरों के बाहर और पार्किंग में खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया। घटना के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई वाहन जलकर खाक हो चुके थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे कुछ युवक अलग-अलग गाड़ियों में आए और आगजनी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मोहल्ले में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद होने की संभावना है, लेकिन अभी तक पुलिस ने आधिकारिक रूप से फुटेज की जांच नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

शहर में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
हबीबगंज और कमलानगर क्षेत्र में पहले भी इस तरह की आगजनी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। अधिकतर मामलों में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। कई घटनाओं के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आता है, तो कुछ मामलों में बदमाश बिना किसी कारण के उत्पात मचाते हैं।

स्कूटर टक्कर के बाद स्कूली छात्र से मारपीट
एक अन्य घटना में ऐशबाग क्षेत्र में बुधवार शाम स्कूटी सवार दो युवकों ने एक स्कूली छात्र की स्कूटर में टक्कर मार दी और विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। युवकों ने छात्र पर बेल्ट और हाथ में पहने कड़े से हमला किया। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़ित 17 वर्षीय छात्र अपने दोस्त के साथ एमपी नगर कोचिंग जा रहा था, जब सुभाष नगर खेल मैदान के पास यह हमला हुआ। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...