Tuesday, November 3, 2026
Home Crime India मोगा में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप पर धावा, हथियारबंद बदमाश 7 लाख की...

मोगा में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप पर धावा, हथियारबंद बदमाश 7 लाख की चांदी लूटकर हुए फरार

मोगा। पंजाब के मोगा जिले के अजीतवाल कस्बे में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। चार नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर दुकान में घुसे और दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए करीब तीन किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। अजीतवाल स्थित ज्वैलरी शॉप के संचालक हरजिंदर सिंह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान सफेद रंग की एक वरना कार दुकान के बाहर आकर रुकी, जिसमें सवार चार युवक चेहरे ढके हुए थे। दुकान में प्रवेश करते ही बदमाशों ने पिस्तौल और अन्य हथियार निकालकर दुकानदार को धमकाया और विरोध करने पर गोली मारने की चेतावनी दी।

बदमाश दुकान में रखी करीब तीन किलो चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई जा रही है, लेकर कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी वरना कार में सवार होकर निकल गए।

घटना के तुरंत बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

थाना अजीतवाल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...