Friday, September 18, 2026
Home Crime UP रेल हादसा नहीं, पत्नी-प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश, पोस्टमार्टम से...

रेल हादसा नहीं, पत्नी-प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश, पोस्टमार्टम से खुलासा

अमरोहा। रेल हादसा समझी जा रही एक युवक की मौत के पीछे सनसनीखेज हत्या की साजिश सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि युवक की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

पोस्टमार्टम से खुला राज
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अट्टा निवासी 32 वर्षीय टिंकू का शव बुधवार सुबह मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पास मिला था। शव खून से सना हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना पाए जाने पर पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पत्नी और प्रेमी की साजिश उजागर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी संगीता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह टूट गई और उसने स्वीकार किया कि उसके प्रेमी नर सिंह उर्फ देव ने टिंकू की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, नर सिंह ने लाल रंग के कपड़े से टिंकू का गला घोंटा और बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया ताकि हत्या को हादसा दिखाया जा सके।

पुराना प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि संगीता और नर सिंह के बीच बीते 11 वर्षों से प्रेम संबंध थे। शादी से पहले संगीता सिलाई सीखने के दौरान नर सिंह के संपर्क में आई थी। वर्ष 2020 में परिजनों के दबाव में संगीता की शादी टिंकू से हो गई, लेकिन इसके बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। पुलिस का कहना है कि इसी अवैध संबंध के चलते टिंकू को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी, जांच जारी
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर संगीता और नर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...