Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi मानव-तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक ही परिवार की मां-बेटी...

मानव-तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक ही परिवार की मां-बेटी समेत तीन महिलाएं शामिल

दिल्ली। रोहिणी जिले की बेगमपुर थाना पुलिस ने नवजात की खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब में छापे मारकर पांच महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ही परिवार की मां-बेटी समेत तीन महिलाएं शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवकी (56), बेटा पीयूष अग्रवाल (30), बेटी प्रिया (26), पंजाब निवासी पूजा (36), सिमरनजीत कौर (36), झोलाछाप बिंदर कौर (42) राजेंद्र (37) और रमन (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 से 15 दिन की एक नवजात बच्ची बरामद की है। आरोपियों ने बच्ची को पंजाब के मुक्तसर से 50 हजार रुपये में खरीदा था। बच्ची को 12 से 15 लाख रुपये में बेचने की फिराक में थे। गैंग बच्ची को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश दिल्ली और पंजाब में दबिश दे रही है।

मुख्य आरोपी संग्राम सिंह पंजाब के अलावा उत्तर-भारत के दूसरे राज्यों से बच्चे खरीदकर जरूरतमंद लोगों को बेचता था। गैंग कई बच्चों को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मुंहमांगे दामों में बेच चुका है, पुलिस संग्राम के अलावा पंजाब के रहने वाले पम्मा  की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही कई और गिरफ्तारियां होंगी।

दिल्ली व पंजाब में छापे मारकर किया अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 20 फरवरी को बेगमपुर इलाके से एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि कुछ लोग जैन नगर इलाके में बच्चों की खरीद-फोख्त करने के धंधे में लिप्त हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने जैन नगर के एक मकान में छापा मारा। पुलिस को मकान में देवकी और उसकी बेटी प्रिया मिली। इनके पास एक नवजात बच्ची थी। पूछताछ में दोनों बच्ची के बार में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सख्ती से पूछने पर देवकी ने बताया कि उसने बच्ची बेटे पीयूष और संग्राम सिंह के जरिये पंजाब से खरीदी है। फौरन थाना प्रभारी राजीव रंजन, एसआई निमेश, रश्मि व अन्य की टीम बनाई गई। टीम ने पंजाब में छापे मारकर पहले पीयूष को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूजा और रमन, सिमरनजीत कौर व राजेंद्र बौर बाद में दाई का काम करने वाली झोलाछाप बिंदर कौर को गिरफ्तार किया।

500 बच्चों का सौदा कर चुका है गिरोह
बेगमपुर थाना पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले जिस गिरोह का खुलासा किया है, वह 500 से अधिक बच्चों का सौदा कर चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार महिला देवकी और प्रिया के घर से पुलिस को एक डायरी बरामद हुई है।

पुलिस डायरी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। गिरोह के सरगना संग्राम सिंह ने मां-बेटी को किराये का घर लेकर दिया हुआ था। बच्चा खरीदने के बाद दोनों को सौंप दिया जाता था। खरीदार मिलने तक देवकी और प्रिया ही बच्चे की देखभाल करते थे। देवकी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में भी इसी तरह का एक मामला पहले से दर्ज है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि संग्राम सिंह का नेटवर्क उत्तर भारत के कई राज्यों में फैला हुआ है। गैंग के लोग उसे बच्चे की जानकारी देते थे। बाद में वह बच्चा दिल्ली मंगवाकर देवकी और प्रिया को सौंप देता था।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि देवकी की बड़ी बेटी प्रियंका भी मानव-तस्करी में शामिल है। उसके खिलाफ फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाने में मामला दर्ज है। वह फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि देवकी और उसका पूरा परिवार मानव तस्करी में पिछले काफी समय से लिप्त है।

बरामद नवजात की सूचना झोलाछाप बिंदर कौर ने दी थी। उसने बच्ची की मां को उसे बेचने के लिए राजी किया। 50 हजार रुपये देकर पूजा और रमन ने बच्ची लेकर सिमरनजीत कौर व राजेंद्र के हवाले कर दी। इसके बाद संग्राम के कहने पर प्रिया व देवकी पीयूष को लेकर कार से मुक्तसर पहुंचे। वहां से बच्ची को दिल्ली लाया गया। इसके बाद बच्ची को बेचने की तैयारी थी।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़का बेचने पर अच्छी रकम मिलती थी। बच्चे का सौदा 12 से 15 लाख में होता था। कई बार रंग, शक्त, सूरत के आधार पर मुंहमांगे पैसे भी मिल जाते थे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...