Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हुआ खुलासा, सात करोड़ के मादक पदार्थ के साथ...

अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हुआ खुलासा, सात करोड़ के मादक पदार्थ के साथ पति- पत्नी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ को मादक पदार्थ का धंधा करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में एक दंपती को गिरफ्तार कर इनके पास से सात करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जहीर अहमद उर्फ आदिल (48) और इसकी पत्नी गुलनार (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब सात करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ इसमें 690 ग्राम कोकीन, एक किलो कोकीन के लेप वाला कपड़ा, कोकीन को दोबारा तैयार करने का सामान और एक किलो केमिकल बरामद हुआ है। गैंग सऊदी अरब के रास्ते अफगानिस्तान से कूरियर या गैंग के लोगों से मादक पदार्थ मंगाते थे।

मादक पदार्थ को बेहद शातिर तरीके से सूती कपड़ा काटकर उस पर लेप कर दिया जाता था। सूखने पर उसको कूरियर के जरिये भारत मंगा लिया जाता था। बाद में इस कपड़ों को एक पूरी प्रक्रिया से गुजारने के बाद उसमें से कोकीन व हेरोइन दोबारा से बरामद कर ली जाती थी। उपासना के आदेश पर जहीर व गुलनार उसे दूसरे लोगों को देकर पंजाब भेज देते थे। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ का धंधा करने वाले लोग एलबीएस अस्पताल के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद टीम ने जहीर अहमद को दबोच लिया। उसके पास से 150 ग्राम कोकीन बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के साथ मिलकर कोकीन व हेरोइन का धंधा करता है। पुलिस की एक टीम ने तुरंत दिलशाद कालोनी, सीमापुरी स्थित मकान पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने कोकीन के लेप वाला सूती कपड़ा, 540 ग्राम कोकीन, केमिकल व अन्य सामान बरामद हुआ। दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चौकाने वाले खुलासे किए।

जहीर और गुलनार उपासना के आदेश पर कोकीन की खेप बरामद कर उसको दोबारा से तैयार करते थे। उपासना उर्फ तबस्सुम ने अफगानी नागरिक सुभान आर्यनफर से विवाह किया था। एक कॉमन दोस्त के जरिये जहीर-गुलनार की उपासना से मुलाकात हुई थी। सुभान को दिसंबर 2021 में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, मंद्रा पोर्ट, गुजरात में डीआरआई ने 3000 किलो हेरोइन बरामद की थी। उस में मामले में छानबीन के दौरान सुभान का नाम सामने आया था। एनआईए ने उसके खिलाफ यूएपीए समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। सुभान की गिरफ्तारी के बाद भी उपासना ने ड्रग्स का धंधा जारी रखा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...