Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi अमानवीय व्यवहार- रस्सी से बांधकर लटकाने के बाद तीन घंटे तक की...

अमानवीय व्यवहार- रस्सी से बांधकर लटकाने के बाद तीन घंटे तक की पिटाई, फिर प्लास से खींचा नाखून 

दिल्ली। कल्याणपुरी में हत्या के प्रयास के एक मामले में रोहिणी जेल में बंद एक कैदी से अमानवीय व्यवहार किया गया। पीड़ित का आरोप है कि आपसी झगड़े में अन्य कैदियों ने जेल कर्मियों से मिलीभगत कर उसे रस्सी से लटकाकर पीटा और फिर प्लास से पैर के नाखून को निकाल लिया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिकायत करने पर अदालत ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित का मेडिकल करवाया। साथ ही कैदी को तुरंत मंडोली जेल में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

पीड़ित की पहचान चंद्रमोहन के रूप में हुई है। 2021 में कल्याणपुरी में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 18 सितंबर 2021 में उसे गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में बंद है। उसके पिता गोपाल ने बताया कि पहले वह मंडोली जेल में बंद था, बाद में उसे रोहिणी जेल में भेज दिया गया।

पुलिस को दिए बयान में चंद्रमोहन ने बताया कि 29 अक्तूबर 2024 को उसकी कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी थी। वह कोर्ट जाने के लिए वार्ड से निकला। रास्ते में मोनू नाम का कैदी मिला, जिससे उसका पहले से विवाद चल रहा है।

मोनू से झगड़ा होने पर वह उसे धक्का मारकर भाग गया। बाद में उसे जेल अधिकारी ने कोर्ट जाने के लिए ड्योढ़ी में भेज दिया। कैदी चंद्रमोहन का आरोप है कि वहां मौजूद दूसरे वार्ड के चीफ हेड वार्डर अनिल साथी वार्डर आकाश के साथ उसे वहां से लेकर ऐसी जगह पर गए, जहां कैमरा नहीं था।

आरोप है कि वहां जेल कर्मियों ने दूसरे वार्ड में बंद कैदी प्रदीप, लालू, शिवा और महेंद्र को बुलाया। उसके बाद जेल कर्मियों ने इनके साथ मिलकर उसे रस्सी से बांधकर लटका दिया और फिर दो तीन घंटों तक पिटाई की।

इस दौरान इन लोगों ने उसकी बाएं पैर की उंगली का नाखून प्लास से निकाल लिया। उसके बाद जेल कर्मियों ने उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश किया। जज ने तबीयत खराब होने की बात पूछी। इस पर उसने जेल कर्मियों और कैदियों द्वारा मारपीट करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...