Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi सेक्टर-45 में बिल्डर ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग, गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली...

सेक्टर-45 में बिल्डर ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग, गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली जिम्मेदारी

गुरुग्राम- गुरुग्राम के सेक्टर-45 इलाके में गुरुवार रात उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एमएनआर बिल्डर्स के कार्यालय पर अचानक गोलियों की बौछार कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों ने लगातार 25 से 30 राउंड फायर किए, जिनका निशाना ऑफिस की बिल्डिंग और वहां खड़ी लग्जरी गाड़ियां थीं। सौभाग्य से इस हमले में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचते ही जांच में जुट गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले के तुरंत बाद एक धमकी भरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे कुछ देर बाद हटा दिया गया।

उस पोस्ट में कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए चेतावनी दी कि जिन लोगों ने उसका पैसा नहीं लौटाया है, वे जल्दी से भुगतान करें, वरना उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

रात करीब 10 बजे, कई गाड़ियों में आए हमलावरों ने बिल्डर के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थानों पर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और घटनास्थल से कई कारतूस बरामद किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, दीपक नांदल ने यह हमला एक पुराने आर्थिक विवाद के चलते अंजाम देने का दावा किया है। उसने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रोहित रहेजा के रिश्तेदार नितिन तलवार पर 2019 से उसका पैसा बकाया है, और वह अपने परिवार सहित न्यूजीलैंड भाग गया है।

यह घटना बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया से भी जुड़ी बताई जा रही है। इससे पहले फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हो चुकी है, और उनके फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या कर दी गई थी। इन दोनों मामलों की जिम्मेदारी भी दीपक नांदल ने ली थी। पुलिस अब इन तीनों घटनाओं के आपसी संबंधों की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...