Tuesday, March 17, 2026
Home World Crime अमेरिका में मानव तस्करी के आरोप में भारतीय मोटल मैनेजर को जेल

अमेरिका में मानव तस्करी के आरोप में भारतीय मोटल मैनेजर को जेल

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में 71 साल के एक भारतीय मोटल प्रबंधक को एक महिला की तस्करी करने के जुर्म में 57 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। भारतीय नागरिक और कानूनी तौर पर अमेरिका के स्थायी निवासी श्रीश तिवारी को 42,648 डॉलर का भुगतान करने का आदेश भी दिया गया है। न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल क्रिस्टन क्लार्क ने कहा, मानव तस्करी कहीं भी हो सकती है। तस्कर कमजोरियों की पहचान करने में माहिर होते हैं। कमजोरी पहचान कर व्यक्ति को उम्मीद देते हैं और उनका फायदा उठाते हैं। क्लार्क ने कहा, यह सजा और इस जघन्य श्रम तस्करी योजना से बचे लोगों के लिए सुरक्षित मुआवजा यह स्पष्ट करता है कि न्याय विभाग किसी भी व्यक्ति पर मुकदमा चलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अपनी सत्ता की स्थिति का खुलेआम शोषण करता है।

न्याय विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, श्रीश तिवारी ने 2020 में कार्टर्सविले में बजटेल मोटल का काम शुरू किया था इसके तुरंत बाद, उसने पीडि़ता को मोटल में नौकरानी के रूप में काम पर रख लिया और उसे एक कमरा दिया, जिसमें वह रह सकती थी। तिवारी को पता था कि पीडि़ता पहले ही बेघर हो चुकी है। वह नशे की लत से जूझ रही थी और अपने छोटे बच्चे की कस्टडी खो चुकी थी।

उसने पीडि़ता से वादा किया कि वह उसे वेतन, एक अपार्टमेंट और एक वकील प्रदान कर उसके बच्चे की कस्टडी वापस पाने में मदद करेगा। लेकिन अपने वादों पर अमल करने के बजाय, तिवारी ने मोटल के मेहमानों और कर्मचारियों के साथ पीडि़ता की बातचीत पर नजर रखी और उसे उनसे बात करने से मना किया। उसने पीडि़ता का अपने घरवालों से बात करना बंद करवा दिया, इसके लिए उसे बरगलाया कि उसके घरवाले उसकी परवाह नहीं करते हैं और पीडि़ता को कई यौन प्रस्ताव भी दिए।

दस्तावेजों में कहा गया है कि जब तिवारी को पीडि़ता पर गुस्सा आया, तो उसने उसे मोटल में कमरे से निकालने की धमकी दी, यह जानते हुए कि वह बेघर हो जाएगी। इसके अलावा, जब भी वह पीडि़ता पर गुस्सा होता था, तो वह नशे के सेवन की जानकारी कानून प्रवर्तन या बाल कल्याण एजेंसियों को देने की भी धमकी देता था। तिवारी ने एक दिन उसे रात में मोटल के कमरे से बाहर निकालकर अंदर से बंद कर लिया था और कहा कि अगर उसे रहना है तो शारीरिक संबंध बनाने होंगे, और ऐसा न करने पर उसे संपत्ति से हटाने की धमकी दी।

होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस (एचएसआई) अटलांटा के कार्यवाहक स्पेशल एजेंट इन चार्ज ट्रैविस पिकार्ड ने कहा, तिवारी ने पीडि़ता के बेघर होने के डर का इस्तेमाल कर उसके साथ गलत व्यवहार किया। पिकार्ड ने कहा कि कानून प्रवर्तन यह सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा कि तिवारी जैसे अपराधियों को उनकी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हुई हत्या

विंडसर। कनाडा के विंडसर शहर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। जालंधर की रहने...

यूएस कैपिटल की सुरक्षा में हड़कंप, लोडेड शॉटगन के साथ युवक गिरफ्तार

कैपिटल की सीढ़ियों के पास पकड़ा गया हथियारबंद युवक वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन यूएस कैपिटल में एक 18 वर्षीय युवक को लोडेड शॉटगन के साथ...

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ मामले में पांच महीने की जेल

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने पांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...