Friday, May 15, 2026
Home Crime India आठ साल की बेटी को खूंटी से बांधकर की बेरहमी से हत्या,...

आठ साल की बेटी को खूंटी से बांधकर की बेरहमी से हत्या, पिता को उम्रकैद की सजा

हरियाणा। सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह ने आठ साल की बेटी को खूंटी से बांधकर बेरहमी से पीटने के साथ प्लास से नोच कर हत्या करने के दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। गांव बजाना खुर्द निवासी कपिल ने 14 मई, 2022 को गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह शाम को गांव के जगन्ना उर्फ जयभगवान के घर के पीछे प्लॉट में लघुशंका के लिए आया तो उन्हें एक बच्ची की चीख सुनाई दी। उन्होंने जगन्ना के घर में झांककर देखा तो जगन्ना अपनी बेटी तमन्ना (8) को खूंटी से बांधकर डंडे से पीट रहा था। उसके हाथ में प्लास भी था।

वह बच्ची को बचाने के लिए गांव के बलराज के उसके घर गया तो जगन्ना बच्ची को घसीट कर कमरे में ले जा रहा था। उन्होंने बच्ची को छुड़वाने के बाद देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने कपिल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज व खुबडू चौकी प्रभारी मंजीत की टीम ने आरोपी जगन्ना उर्फ जयभगवान को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा व प्लास बरामद कर लिया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह वारदात के दिन व बाहर गया था। उसकी पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पास बड़ी बेटी कोमल (11), छोटी तमन्ना (8) व बेटा वंश (6) हैं। वह घर पर मौजूद थे। वह कुछ दिन पहले ही 500 मुर्गी के बच्चे लेकर आया था। बाहर जाते हुए उसने बेटी तमन्ना को मुर्गियों को दाना-पानी देने के लिए कहा था, लेकिन तमन्ना खेल-खेल में दाना-पानी देना भूल गई थी।

वापस लौटने पर उसने पूछा तो तमन्ना ने बताया कि वह मुर्गियों को दाना-पानी देना भूल गई। इस पर उसे गुस्सा आ गया। उसने तमन्ना को खूंटी से बांधकर डंडे से पीटा था और प्लास से कमर व पैर पर नोचा था। पड़ोसियों के आने के बाद वह अपनी बेटी को कमरे में छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई करते हुए एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी जयभगवान उर्फ जगन्ना को दोषी करार दिया। अदालत ने हत्या के दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...