Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi बच्चों की मौजूदगी में पत्नी की गर्दन पर कैंची से वार कर...

बच्चों की मौजूदगी में पत्नी की गर्दन पर कैंची से वार कर उतारा मौत के घाट 

गाजियाबाद। प्रेम नगर कॉलोनी में रात करीब नौ बजे शराब पीने का विरोध करने पर शाहिद ने बच्चों की मौजूदगी के दौरान अपनी पत्नी नूर बानो (49) की गर्दन में कैंची मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। डॉक्टर को बुलाकर लाने की बात कहकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बच्चों ने अपने पिता को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना के दौरान आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस ने शाहिद को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रेम नगर कॉलोनी में शाहिद परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहता है। वह सिलाई मशीन का मिस्त्री है। परिवार में पत्नी नूर बानो, दो बेटे और चार बेटियां हैं। शाहिद नशे का आदी है। परिवार का गुजारा चलाने के लिए नूर बानो ने घर के पास सब्जी की दुकान लगाई थी। वहीं बच्चे सिलाई का काम करते हैं। शराब पीने को लेकर अक्सर नूर बानो और शाहिद में झगड़ा होता था। नूर बानो के छोटे बेटे असलान ने बताया कि गुरुवार रात उनके पिता शाहिद फिर से शराब पीकर घर में आए थे।
शराब पीने का विरोध करने पर शाहिद ने वहां रखी कैंची से नूर बानो को गर्दन पर वार कर नीचे सीढ़ियों पर फेंक दिया। बच्चों ने रोकने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी शाहिद को पकड़ लिया। कार्यवाहक एसीपी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण है, पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नशा उतरने के बाद इसकी जानकारी होगी।

बच्चों ने दो बार माता-पिता को किया अलग तीसरी बार घटना को अंजाम दिया

नूर बानो के बेटे शाहनवाज ने बताया कि शराब पीने को लेकर घर में कई बार दोनों में झगड़ा हो चुका है। हर बार वह जाकर दोनों को अलग-अलग कर देते थे। उनके पिता शराब के लिए पैसे भी घर से लेकर जाते थे। शराब की लत के चलते वह कुछ काम नहीं करते थे। लड़ाई के दौरान अक्सर उनके पिता उनकी मां को जान से मार देने की बात कहते थे। बृहस्पतिवार रात भी जब शाहिद घर पहुंचे तो उनकी मां ने फिर से शराब पीने का विरोध कर दिया।
उनके भाई ने झगड़े को खत्म करने के लिए मां को ऊपर और पिता को नीचे कमरे में कर दिया। लेकिन तब भी झगड़ा कम नहीं हुआ। दो बार उनके पिता ऊपर कमरे में उनकी मां के पास पहुंचे थे। तीसरी बार शाहिद ऊपर कमरे में पहुंचे। असलान अपने पिता के साथ ऊपर कमरे में पहुंचे और उन्हें अलग करने लगे। शाहिद के सिर पर खून सवार हो गया। शाहिद ने अपने बेटे असलान को धक्का देकर नीचे गिरा दिया फिर कैंची से अपनी पत्नी पर वार कर दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...