Tuesday, November 3, 2026
Home Crime UP गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान 'मामा', 6 साल...

गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान ‘मामा’, 6 साल की बच्ची से की दरिंदगी

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के आरोप में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है और वह उसे मामा कहकर बुलाती थी। आरोप है कि उसने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखकर बच्ची के साथ हैवानियत की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ गुरुग्राम सेक्टर-15 पार्ट-2 की एक कॉलोनी रह रहा था। वहीं, बच्ची का परिवार भी उत्तर प्रदेश से ही ताल्लुक रखता है। आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है और वह उसे मामा बुलाती थी। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई जब वह और उसका पति काम पर चले गए थे, जबकि उनकी दोनों बेटियां घर पर अकेली थीं। मां को घटना के बारे में तब जानकारी हुई जब उसने कुछ गड़बड़ी का संदेह होने अपनी बेटी से इस बारे में पूछताछ की।

मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि मेरी छह साल की बेटी सतेंद्र के कमरे पर पहुंची। वह उस समय अकेला था और मोबाइल पर कुछ अश्लील वीडियो देख रहा था। उसने कमरा बंद कर दिया और मेरी बच्ची के साथ बलात्कार किया। उसने इस घटना के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताने के लिए मेरी बेटी को धमकाया।

मेडिकल में रेप की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि पुलिस बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना

चंपावत। विदेश में नौकरी और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर युवक को अवैध तरीके से दूसरे देश भेजने के मामले में चंपावत जिला सत्र...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के अशाबारी इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह तस्करी से जुड़े...

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...