Friday, September 18, 2026
Home Crime UP गर्भवती पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी पति, अपराध किया कबूल 

गर्भवती पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी पति, अपराध किया कबूल 

अलीगढ़। टप्पल के मोहल्ला कानूनगो में पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने थाने पर जाकर समर्पण कर अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम में रखवाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या की सूचना पाकर मृतका के परिजन व गांव के सैकड़ों लोग थाने पर पहुंच गए। आरोपी व अन्य परिजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस के अनुसार मोहल्ला कानूनगो निवासी सद्दीक व उसके बडे़ भाई अतीक की शादी गौंछी तहसील बल्लभगढ जिला फरीदाबाद निवासी गुल्फशा व उसकी बड़ी बहन मुनीश से एक साथ 30 अप्रैल 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही सद्दीक व गुल्फशा के बीच अनबन रहती थी। बीती 25 सितंबर को गुल्फशा के पिता जहरूद्दीन ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी की थी। एक माह पहले गुल्फशा अपने मायके चली गई। जहां उसने अपने मायके वालों से पति द्वारा अपनी हत्या की आशंका जाहिर की थी।  जिस पर गुल्फशा के परिजनों ने उसे ससुराल भेजने से इंकार कर दिया था। इस पर सद्दीक के परिजन रिश्तेदार व समाज के लोगों के साथ जाकर समझौता कराकर बहू को मायके से वापस ससुराल ले आये थे। 2 नवंबर को गुल्फशा की पति से कहासुनी हो गई। मकान के ऊपर वाले कमरे में सद्दीक ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद थाने में जाकर आत्म समर्पण कर दिया। घटना के बाद से आरोपी के परिजन घर से फरार हैं।

इस संबंध में देर शाम मृतका के पिता जहरुद्दीन की ओर से तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा लिखे जाने की तैयारी हो रही है। वहीं मोहल्ले में इस हत्या को लेकर चर्चा है। कस्बे में भी इसको लेकर गहमागहमी है। जहरूद्दीन ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी मुनीश ने घटना की जानकारी उसे दी थी। ससुरालीजन उसकी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...