Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मारकर उतारा मौत...

छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मौके पर हुआ फरार 

हिमाचल। प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत जसौर में छोटे भाई ने जमीनी विवाद में अपने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से भाई के सिर और भाभी के गले में गोली मारी। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी बंदूक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दीपक कुमार (45) ने हत्या की वारदात को दोपहर दो से ढाई बजे के करीब अंजाम दिया। मृतक की पहचान विपिन कुमार (54) निवासी जसौर भेड़ू टीका और रमा देवी (46) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दिन में घर पर थे। इस दौरान आरोपी बंदूक लेकर आ धमका और घर के पिछली तरफ आंगन में दोनों पर गोली चला दी।

आरोपी ने बंदूक से दो फायर किए। एक गोली बड़े भाई के सिर पर लगी और दूसरी भाभी के गले में लगी। गोली लगते ही दोनों आंगन में गिर गए। इससे पहले की परिवारवाले बचाव के लिए कुछ कर पाते, दोनों ने दम तोड़ दिया। विपिन कुमार जमानाबाद स्कूल में लेक्चरर पद पर कार्यरत था जबकि उसकी पत्नी गृहिणी थी। वारदात के बारे में पता चलते ही नगरोटा बगवां से पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, धर्मशाला से मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। घटना के समय विपिन की गोद ली दोनों बेटियां घर पर थीं। पुलिस ने विपिन के पिता और छोटी बेटी से भी वारदात के बारे में जानकारी जुटाई है।

आरोपी दीपक कुमार नगरोटा बगवां की कबाड़ी पंचायत में किराये के मकान में रहता है। बताया गया है कि आरोपी ग्राम पंचायत मस्सल में पहले अपना एक निजी स्कूल चलाता था। एक वर्ष पहले उसने स्कूल बंद कर दिया था और कुछ अन्य धंधा कर रहा था। उसके दो बच्चे हैं। आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसके परिवार को हिरासत लिया जा रहा है। प्रदेश के सभी नाकों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...