पंजाब। फिरोजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपियों के कब्जे से पांच किलो हेरोइन और 29 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशे की बड़ी खेप लेकर फिरोजपुर में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश दी और दो आरोपियों — साजन (वासी बस्ती आवा) और रमेश (वासी गांव नौरंगके लेली वाला) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके पास से पांच किलो हेरोइन, 29 लाख रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने नशे की तस्करी से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ दी हैं। थाना सिटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







