Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला...

युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पीड़िता को दी गई धमकी, डर के कारण लंबे समय तक चुप रही

अजमेर। मांगलियावास थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने जयपुर निवासी एक युवक पर घर में घुसकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने और बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मांगलियावास थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक कंपनी में नौकरी करती थी, जहां उसकी पहचान जयपुर के युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला कुछ समय तक चला, लेकिन युवक ने विश्वास का गलत फायदा उठाया। बताया जा रहा है कि सितंबर 2025 में आरोपी अजमेर स्थित उनके घर पहुंचा। उस समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे और युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने युवती को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। डर के कारण पीड़िता ने काफी समय तक यह बात छिपाए रखी।

अक्टूबर 2025 में जब परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था, तब आरोपी दोबारा घर पहुंचा। इस दौरान छोटी बेटी ने फोन कर परिवार को सूचित किया। घर लौटने पर बड़ी बेटी ने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई। उसी रात आरोपी फिर से घर आया, लेकिन परिवार को जागरूक देखकर वहां से भाग निकला। इसके कुछ देर बाद आरोपी के रिश्तेदार और साथी घर पहुंचे और परिवार के साथ मारपीट की।

मांगलियावास थाना पुलिस ने आरोपों की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...