Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi नौसेना अधिकारी बनकर युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर बुना जाल

नौसेना अधिकारी बनकर युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर बुना जाल

दिल्ली: खुद को अधिकारी बता शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को भारतीय नौसेना का अधिकारी बताकर पीड़िता से दोस्ती की और भरोसा जीतने के बाद अपराध को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, फरवरी 2025 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने न केवल अपनी पहचान छिपाई, बल्कि झूठा नाम और फर्जी पेशा बताकर खुद को नौसेना में अधिकारी बताया। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का वादा किया।

आरोपी पीड़िता के परिवार से भी मिला और धीरे-धीरे उनके घर पर रुकने लगा। इसी दौरान उसने पीड़िता से पैसे भी लिए। सितंबर-अक्तूबर के दौरान आरोपी पीड़िता को पहाड़गंज इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली।

कुछ समय बाद पीड़िता को आरोपी की सच्चाई का पता चला। नवंबर में दुबई से आई एक महिला की कॉल के बाद खुलासा हुआ कि आरोपी का असली नाम मो. जसीम है और वह पहले भी कई महिलाओं को इसी तरह शादी का झांसा दे चुका है। सच्चाई सामने आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने 21 दिसंबर को मध्य जिला के पहाड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त निधिल वल्सन ने बताया कि शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फैजाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...