पंजाब। अमृतसर जिले में एक नाबालिग से गांव का ही व्यक्ति तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने लड़की की धोखे से फोटो खींच ली और वीडियो भी बनाया। इसी के आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी तीन साल पहले उससे मिला था। जान पहचान होने के बाद आरोपी उसे कहीं ले जाता था और वहां दुष्कर्म करता था। दुष्कर्म के बाद वह चिट्टे का नशा भी करवाता था। कुछ समय बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दोस्तों के साथ भी जाने को कहने लगा।
इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तीन महीने तक जांच की। इसके बाद पुलिस ने नौ जनवरी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन साल पहले लड़की नाबालिग थी। इसीलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना जंडियाला की पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो को वायरल करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।







