Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP कोचिंग सेंटर संचालक ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद...

कोचिंग सेंटर संचालक ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद की आत्महत्या 

अमरोहा। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलूपुरा में कोचिंग सेंटर संचालक विनय कुमार शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने रात में ही पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से तमंचा भी बरामद किया गया है। गांव में किशोरी लाल शर्मा का परिवार रहता है। वह मंडी धनौरा की वेव इंडस्ट्रीज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके बेटे विनय की शादी छह साल पहले क्षेत्र के गांव पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा के साथ हुई थी। आंचल शर्मा के दो बच्चे हैं।

बड़ी बेटी चार साल की है, जबकि छोटा बेटा दो साल का है। विनय कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। लॉकडाउन के समय पर कोचिंग सेंटर बंद हो गया था। इसके बाद से विनय घर पर ही थे। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। बुधवार की रात विनय ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा और मां सुशीला के साथ चाय पी थी। इस दौरान आंचल शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा भी आए हुए थे। घटना के समय किशोरी लाल अपने समधी नरेंद्र शर्मा के साथ घर में सोए हुए थे। तभी विनय ने अपनी पत्नी आंचल की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर सुशीला देवी की आंख खुल गई।

वह दौड़कर घेर में पहुंचीं और किशोरी लाल को गोली चलने की बात बताई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कमरा भीतर से लॉक था। लिहाजा परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा तो विनय और उसकी पत्नी आंचल शर्मा लहूलुहान हालत में बेड पर पड़े हुए थे। परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ श्वेताभ भास्कर और इंस्पेक्टर अरविंद त्यागी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके पर तमंचा बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि विनय कुमार शर्मा ने पहले अपनी पत्नी आंचल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली है। विनय कुमार शर्मा ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...