Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

गोरखपुर। प्यार में धोखा देकर मुंबई से भागे युवक ने अपने गांव पहुंच कर दूसरी शादी कर ली। इस बात की खबर प्रेमिका को हुई तो वो सोमवार को गोरखपुर पहुंच गई। बांद्रा मुंबई से आई युवती ने एसएसपी से मिलकर सारा मामला बताया और प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। युवती ने एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक मुंबई रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने झूठे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया कि अक्तूबर 2024 में उसे पता चला कि युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर दूसरी युवती से शादी करने वाला है। इसके बाद दो नवंबर को मुंबई से अपने गांव चला आया। युवती को पता चला कि युवक की 24 नवंबर को शादी है। उसने आरोपी से बात करने की कोशिश की जिसपर वह युवती को धमकी देने लगा और उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती का दावा है कि उसने इस मामले में मुंबई के समता नगर थाने में केस भी दर्ज करवाया है।

इसके बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने धमकी दी है कि गोरखपुर आकर शादी रोकने की कोशिश करोगी तो तुम्हारे टुकड़े करके वापस मुंबई भेज दूंगा। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि आरोपी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता है और शादी का झूठा वचन देकर शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़ित युवती ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए बताया कि यदि उसके साथ कोई भी अनहोनी हुई तो उसका जिम्मेदार आरोपी और उसका परिवार होगा।

युवती ने बताया कि वर्ष 2022 में उसे नौकरी की तलाश थी जिस सिलसिले में युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने अपनी ही कंपनी में युवती की नौकरी लगवा दी। इसी बीच युवक उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगा। बताया कि युवक ने उससे अपने प्यार का इजहार भी किया था लेकिन तब युवती ने उसे मन कर दिया था। युवती का कहना है कि युवक लगातार उसका ख्याल रखता था जिसकी वजह से उन दोनों में प्रेम संबंध हो गया। इसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली जिसे अब वायरल करने की धमकी भी दे रहा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...