हरियाणा। करनाल के निगदू थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में लगने वाले दादा से परेशान होकर नाबालिग पोती ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी उस नाबालिग के साथ छेड़खानी करता था। फिलहाल आरोपी जेल में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग के पिता ने बताया कि उनके घर के सामने आरोपी रहता है। जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है। वह उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उसने उसकी वीडियो बनाकर अपने व्हट्सएप पर स्टेटस भी लगा दिया था।
इससे उसकी बेटी बहुत परेशान हो गई और उसने खुद थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इस बारे में उन्हें तब तक कुछ नहीं पता था। जब पुलिस से उनके पास सूचना आई तो उन्हें पता लगा कि आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।







